Umed कभी अपने वतन के लिए सेना में अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते थे और आज बंदूक की जगह उनके हाथ में चम्मच। जी हां हम बात कर रहे हैं Afghanisthan की Special Force में काम करने वाले एक Soldier की जो अब दिल्ली में एक फूड कॉर्नर चला रहा है। अफगानिस्तान सेना में Commando रहे उमेद ने कहा कि 9 महीने पहले जब वह अफगानिस्तान छोड़कर India के लिए निकल गए थे तभी उन्हें समझ में आ गया था कि अफगानिस्तान के हालात ठीक नहीं है। उमेद का कहना है कि अफगानिस्तान की बर्बादी में America का भी बड़ा हाथ है। उमेद ने बताया कि उनका नाम भी Taliban की ब्लैक लिस्ट में है।