वाह रे मानव तेरा स्वभाव बदल गया तेरा स्वभाव सच्ची कहानी कहाँ गए वो दिन परिवर्तन #motivations #gajabteriduniya #wahremanav #parivartan #sachikahani #hindikahaniya #mreidiaryprahlad #prahladAtooZvlogs #vlogsvideo 1) पहले शादियों में घर की औरतें खाना बनाती थीं और नाचने वाली बाहर से आती थीं। अब खाना बनाने वाले बाहर से आते हैं और घर की औरतें नाचती हैं। बाह रे मानव तेरा स्वभाव... ! 2- पहले लोग घर के दरवाजे पर एक आदमी तैनात करते थे ताकि कोई कुत्ता घर में न घुस जाये। आजकल घर के दरवाजे पर कुत्ता तैनात करते हैं ताकि कोई आदमी घर में न घुस जाए। वाह रे मानव तेरा स्वभाव....! 3- पहले आदमी खाना घर में खाता था और लैट्रीन घर के बाहर करने जाता था। अब खाना बाहर खाता है और लैट्रीन घर में करता है। वाह रे मानव तेरा स्वभाव...! 4- पहले आदमी साइकिल चलाता था और गरीब समझा जाता था। अब आदमी कार से ज़िम जाता है साइकिल चलाने के लिए। वाह रे मानव तेरा स्वभाव....! 5) लाश को हाथ लगाता है तो नहाता है पर बेजुबान जीव को मार के खाता है | वाह रे मानव तेरा स्वभाव....! 6) यह मंदिर-मस्ज़िद भी क्या गजब की जगह है दोस्तो. जंहा गरीब बाहर और अमीर अंदर 'भीख' मांगता है| बाह रे मानव तेरा स्वभाव... 7) बारात मे दुल्हे सबसे पीछे और दुनिया आगे चलती है, मय्यत मे जनाजा आगे और दुनिया पीछे चलती है| वाह रे मानव तेरा स्वभाव...! यानि दुनिया खुशी मे आगे और दुख मे पीछे हो जाती है 8) मोमबत्ती जलाकर मुर्दों को याद करना और मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाना. वाह रे दुनिया ......... 9) उम्र भर उठाया बोझ उस कील ने ... और लोग तारीफ़ तस्वीर की करते रहे .. 10) पायल हज़ारो रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है और..... बिंदी 1 रूपये में आती है मगर माथे पर सजाई जाती है इसलिए कीमत मायने नहीं रखती उसका कृत्य मायने रखता हैं. 11) एक किताबघर में पड़ी गीता और कुरान आपस में कभी नहीं लड़ते, और जो लड़ते हैं वह उसे कभी पढ़ते नहीं 12) नमक की तरह कड़वा ज्ञान देने वाला ही सच्चा मित्र होता है,मिठी बात करने वाले तो चापलुस भी होते है। इतिहास गवाह है की आज तक कभी नमक में कीड़े नहीं पड़े। और मिठाई में तो अक़्सर कीड़े पड़ जाया करते है... 13) अच्छे मार्ग पर कोई व्यक्ति नही जाता पर बुरे मार्ग पर सभी जाते है...... इसीलिये दारू बेचने वाला कहीं नही जाता , पर दूध बेचने वाले घर-घर जाते है । 14) दूध वाले से बार -बार पूछा जाता है कि पानी तो नहीं डाला ? पर दारू मे खुद हाथो से पानी मिला-मिला कर पीते है । 15) इंसान की समझ सिर्फ इतनी हैं, कि उसे "जानवर" कहो तो नाराज हो जाता हैं और "शेर" कहो तो खुश हो जाता हैं। जबकि शेर भी जानवर का ही नाम है! Thanks for watching my Video Please like share and subscribe SUBSCRIBE🙏