#CrimeNews #MPNews #Mradubhashi राजस्थान से उज्जैन-इंदौर में आकर चोरी करने वालों ने गुजरात के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर का कैमरा चोरी कर लिया था जिसे पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। रेलवे जीआरपी पुलिस को इसमें दस दिन लगे। चोर राजस्थान से आते थे और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वे बाजार में कैमरा बेचते इसके पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कैमरा व किट भी बरामद कर ली।