उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बिगड़ते रिश्तों की खाई लगातार बढ़ती जा रही है...उ.कोरिया-अमेरिका को आंख दिखाने से जरा भी नहीं कतरा रहा है...जहां जिद्दी उ.कोरिया बार-बार सुपर पावर को उकसाने के लिए परमाणु हमले की धमकियां दे रहा है, तो वहीं अमेरिका भी द.कोरिया में अपना जहाज तैनात करके ये साबित कर चुका है कि वो उ.कोरिया की इन धमकियों से डरने वाले नहीं है...अब अमेरिका ने अपना दूसरा जंगीबेड़ा USS रोनाल्ड रीगन को कोरियाई प्रायद्वीप की ओर भेजा है... रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कोरियाई प्रायद्वीप पहुंचने के बाद यूएसएस रोनाल्ड रीगन, यूएसएस कार्ल विंसन के साथ सैन्याभ्साय मंक शामिल होगा...रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस रोनाल्ड रीगन के क्षेत्र में पहुंचने पर विमान सैन्याभ्साय करेगा, लेकिन इसका ध्यान मुख्य रूप से सुरक्षित लॉन्च पर होगा. अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, 1,092 फुट के रीगन में 4,539 क्रू मेंबर हैं और इसमें 60 विमान मौजूद हैं...आपको बता दें कि अमेरिका की लाख कोशिशों के बावजूद उत्तर कोरिया अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को रोकने के लिए तैयार नहीं है. हाल ही में अमेरिका और उत्तर कोरिया ने एक-दूसरे से अपनी-अपनी शर्त पर वार्ता शुरू करने की बात कही थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोरियाई प्रायद्वीप में संघर्ष टल गया है, लेकिन अब इसकी उम्मीद धुंधली होती दिख रही है...उत्तर कोरिया अमेरिका समेत समेत विश्व समुदाय की चेतावनी को दरकिनार लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद उत्तर कोरिया को सबक सिखाने की धमकी दे चुके हैं, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा है...