कर्मचारी के हाथों से नोटों से भरा बैग गायब | By India One Tv |

कर्मचारी के हाथों से नोटों से भरा बैग गायब | By India One Tv |

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के होली गेट रोड पर रहस्यमय रूप से रुपए गायब होने का मामला सामने आया है जिसे लेकर लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। मथुरा के थाना कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर बनी बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर से एक व्यापारी के कर्मचारी के हाथों से अचानक पैसो से भरा पैकेट गायब हो गया जिसमें करीब एक लाख व जरूरी कागजात भी रखे हुए थे मामले के बारे में पीड़ित ने बताया था के वह बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा करने आया हुआ था लेकिन बैंक में कनेक्टविटी न होने के कारण पैसा जमा नही हो पाया था और में बैंक से बाहर आ गया और पैसे का पैकेट उसने अपनी गाड़ी पर रख दिया जैसे ही गाड़ी को घुमाया तो गाड़ी पर रखे पैसे अचानक से गायब हो गए जिसकी सूचना तुरंत अपने मालिक की देदी है घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जाँच में जुट गई। इस घटना की ख़बर पाकर आस पास के व्यापारी भी इखट्टा हो गए दिन दहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है तो वही व्यापारियों का कहना है कि बैंक के बाहर से पैसे का ग़ायब होना एक बड़ी बात है और अगर सुरक्षा की बात की जाए तो कुछ भी नही है पिछले दो महीने से बैंक के cc tv कैमरे भी बन्द पड़े है जिसके चलते बैंक में बड़ी घटना भी हो सकती है फिलहाल मथुरा पुलिस मामले की गम्भीरता से छान बीन कर रही है