Markandey Mahadev Temple Varanasi | New Golden Temple of Varanasi | मार्कण्डेय महादेव मंदिर वाराणसी Today we are going to give you information about the golden new chapter of Markandeya Mahadev Temple in Varanasi. आज हम आपको वाराणसी के मार्कण्डेय महादेव मंदिर के स्वर्णिम नवीन अध्याय की जानकारी देने वाले हैं। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वादश ज्योतिर्लिंग के समकक्ष वाराणसी का श्री मारकंडेश्वर महादेव धाम पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवालयों में से एक है। तथा इस धाम कि चर्चा श्री मार्कंडेय पुराण में भी की गयी है। आर्थिक, राजनैतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह स्थान, वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 28वें किलोमीटर पर गंगा व गोमती नदी के संगम पर कैथी गाँव में स्थित है। इन्हीं महत्ता को देखते हुए इस मार्कण्डेय महादेव परिक्षेत्र के विकास को प्रमुखता प्रदान किया गया है तथा तीर्थाटन विकास परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर से लेकर गंगा गोमती नदी के संगम तट का समग्र विकास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नवीन घाट का निर्माण हो चुका है तथा पहुंच मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य भी होना है जिनकी विस्तृत जानकारी हमने आपको अपनी पिछली वीडियो में दी थी। इसी क्रम में आपको बता दें की काशी में मार्कंडेय महादेव मंदिर वाराणसी का तीसरा स्वर्ण मंदिर बनने जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए बता दें वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और संत रविदास मंदिर के पश्चात मार्कंडेय महादेव वाराणसी का तीसरा मंदिर होगा, जिसका शिखर स्वर्ण मंडित होगा। बता दें की आज से लगभग 1 माह पूर्व जुलाई के पहले सप्ताह में यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी। तथा एक माह पश्चात 8 अगस्त रविवार को इस कार्य का आरंभ हो गया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें की मार्कंडेय महादेव मंदिर के शिखर पर सोने की परत वाला ताम्रपत्र लगाने के लिए रविवार को मंदिर में भूमि पूजन हुआ है। स्वर्ण शिखर की लागत की जानकारी दें तो आपके बता दें इसकी लागत एक करोड़ रुपये होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि के रूप में बीएचयू के प्रो. राकेश उपाध्याय ने पूजन किया। शिखर की आरती के साथ ही रविवार को समूचा परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा। बता दें की स्वर्ण जड़ित शिखर बनाने के लिए तांबे की चादर पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। मुख्य शिखर पर ताम्रपत्र लगाने का कार्य अमृतसर स्वर्ण मन्दिर में काम कर चुके कुशल कारीगर करेंगे। यदि आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करना चाहता हैं तो डीएम व एसडीएम के माध्यम से कर सकते हैं। वर्तमान में स्यादवाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट बागपत तथा नई दिल्ली के उद्यमी नागेन्द्र जैन के आर्थिक सहयोग से यह कार्य आरंभ करा दिया गया है। शिखर का रंग सुनहरा होने से मन्दिर की भव्यता बढ़ेगी। यही नहीं मार्कंडेय महादेव मंदिर प्रांगण के पास डाक बंगले की भूमि पर साढ़े तीन करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अतिथि गृह का निर्माण भी किया जाएगा। महत्वपूर्ण है कि मार्कंडेय महादेव को विश्व के पटल पर ले जाकर यहां के धार्मिक व पौराणिक स्थल पर्यटन के रूप में विकसित करना है। इससे यहां लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर समिति भूमि देगी तो वैदिक गुरुकुल, यज्ञशाला, अतिथिशाला तथा अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें दवा व इलाज निशुल्क होगा। Constructions (Smart City Projects): • Varanasi Mega Constructions (Smart City Pr... भारत के वृहद् विकास परियोजना: • भारत के वृहद् विकास परियोजना Temple Secrets of Kashi (Varanasi): • Temple Secrets of Kashi (Varanasi) Please support our work financially BHIM/UPI : INDIANSRJ@UPI Varanasi Mega Constructions (Smart City Projects): • Varanasi Mega Constructions (Smart City Pr... ********************************************* IF YOU WANT YOU CAN HELP ME FINANCIALLY TO BOOST MY EFFICIENCY: UPI:- IndianSRJ@upi ********************************************* और यदि बिना पैसे के ही सहायता करना चाहें तो वीडियो को लाइक, कमेंट और शेयर अवश्य करें। चैनल पर नये हो चैनल सबस्क्राइब करें: / indiansrjyehbanarashai हमारे अन्य सोशल मीडिया के लिंक्स चैनल के डिस्क्रिप्शन में उपलब्ध हैं। विचार:- जीवन में सदैव आशावादी रहें। क्योंकि आशा ही जीवन है, और निराशा मृत्यु।। [ THANKS FOR WATCHING THIS VIDEO ] Indian SRJ kashi vishwanath #kashivishwanathMandir kashi vishwanath Temple #kashivishwanathCorridor Varanasi News Today #Varanasi #mARKANDEYmAHADEV #MarkandeyaTemple #मार्कंडेय_महादेव #GoldenTemple #NewGoldenTemple #Mathura #Ghazipur #GangaGomtiSangam #GangaGomtiConfluence #GangaRIverinVaranasi #KrishnaJanmBhumi #IndianSRJ #NEWSSRJ