वृंदावन: चोरी की स्कूटी से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की घटना का राजफाश किया है।पुलिस ने आरोपियों से चोरी की स्कूटी ,लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीते 26 जून को थाना हाईवे क्षेत्र से एक नीले रंग की नई स्कूटी चोरी हो गयी थी। जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर शातिर अपराधियों ने लूट में प्रयुक्त किया। बताया जाता है। कि इसी स्कूटी से 9 जुलाई को मोतीझील स्थित सुखदाभक्ति बालिका इंटर कालेज की शिक्षका वंदना चौहान से लूट में उस समय प्रयुक्त किया गया। जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस ने लूट की घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कैमरे में सारी घटना नजर आ गयी। पुलिस ने इसी आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नितेश उर्फ निक्कू व राजकुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद कर ली है।