धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र बनारस में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की. यह वर्चुअल बैठक थी और इसका लाइव प्रसारण किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि काशी के डॉक्टरों और फ़्रंटलाइन वर्करों ने बेहतरीन काम किया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है.'' ऐसा कहते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए. वीडियो में दिखा कि प्रधानमंत्री अपने आँसू को किसी तरह रोकते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पीएम ने कहा कि गंभीर प्रयासों के बावजूद बहुतों को नहीं बचाया जा सका और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूँ. पीएम मोदी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे समय में जनता जनार्दन के ग़ुस्सा का भी सामना करना पड़ता है. #PMModi #CoronaInIndia #COVID19 Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ... कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @bbchindi बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...