बलात्कारियों के खिलाफ सड़क में उतरे राजनांदगांव वासी।

बलात्कारियों के खिलाफ सड़क में उतरे राजनांदगांव वासी।

बल्तकारी के खिलाफ एक जुट होकर राजनांदगांव के निवासियों ने निकाली रैली। जिसमें कठुआ में हुए बच्ची के कुकर्म के साथ साथ कवर्धा और देश में हुए दूसरी बहन के साथ हुए कुकर्म पर जल्द से जल्द नया दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया। 10 जनवरी को कठुआ ज़िले की हीरानगर तहसील के रसाना गांव के खानाबदोश बकरवाल समुदाय एक बच्ची गायब हो गयी थी. परिवार के मुताबिक यह बच्ची 10 जनवरी को दोपहर क़रीब 12:30 बजे घर से घोड़ों को चराने के लिए निकली थी और उसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी. घर वालों ने जब हीरानगर पुलिस से लड़की के ग़ायब होने की शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने लड़की को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. फिर क़रीब एक सप्ताह बाद 17 जनवरी को जंगल में उस बच्ची की लाश मिली. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कि बच्ची के साथ कई बार, कई दिनों तक बलात्कार हुआ था और फिर पत्थरों से मारकर उसकी हत्या की गई थी. रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 12 साल की नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई है. आरोप है कि बारात में आये युवक ने दूल्हे की बहन से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी. बाद में नहर से बच्ची की लाश मिली. मामला कवर्धा के पोंडी चौकी का है, जहां कल एक युवक की बारात आयी हुई थी.  पुलिस के मुताबिक बर्घरा गांव में दोस्त की बारात में आये नवल साहू (काल्पनिक नाम) ने बारात में आयी दोस्त की बहन के साथ देर रात बलात्कार किया और फिर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक रिश्ते में दूल्हे की चचेरी बहन बतायी जा रही है.  कठुआ गैंगरेप केस : पूर्व मंत्री ने मामले की जांच CBI से कराए जाने पर निकाला विरोध जुलूस जानकारी के मुताबिक गांव में शादी खत्म होने के बाद जब बारात लौटने को हुई, तो युवती गायब मिली. संदेह होने पर आरोपी युवक नवल की तलाश की गयी, क्योंकि वो रात में कई दफा युवती के साथ ही था, लेकिन लोगों को वह भी नहीं मिला. काफी देर खोजबीन के बाद भी ना तो युवक का पता चला और ना ही युवती का. हालांकि, थोड़ी देर बाद नवल लौट आया, तो उसके कपड़े में खून के छींटे पड़े थे. वहीं उसकी बाइक पर भी खून के निशान थे.  शक के बाद पुलिस को इस घटना की खबर दी गयी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में भी आरोपी पुलिस को बरगलाता रहा. गुरुवार की सुबह लोगों को खेत में बने सूखे नहर में युवती की अर्धनग्न लाश मिली. सूचना पर परिजन पहुंचे, तो उस शव की शिनाख्त दूल्हे की बहन के रूप में हुई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही इंदौर मध्यप्रदेश में : यहां चार महीने की बच्ची की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ क्रूरता की हद पार की गई, यह इसी से समझा जा सकता है कि शव देखते ही पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।  घटना गुरुवार देर रात इंदौर के ऐतिहासिक रजवाड़ा क्षेत्र की है। इलाके में स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट एरिया में बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैवानियत की गवाही दे रहे थे। बच्ची के क्षत विक्षत शव की प्राथमिक जांच के बाद एक छोटे बंडल में उसे ले जाते हुए पुलिसकर्मियों की आंखों से भी आंसू आ गए। परिवार के एक संदिग्ध को ही मामले में हिरासत में लिया गया है