विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक तस्वीर

विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक तस्वीर

Subscribe to    / renukasindiankitchen   for mouth watering Indian Food Recipes Support Vanity News by Shopping on Amazon https://www.amazon.in/shop/vanitynews (affiliate) Support Vanity News by Shopping on Amazon https://www.amazon.in/shop/vanitynews (affiliate) विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक तस्वीर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, लेकिन सीरीज को जीतने के बाद वह रेस्ट पर हैं। दरअसल, विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 वनडे मैच और 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है। ऐसे में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ न्यूजीलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ ट्रिप पर निकलने से पहले भी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट-अनुष्का के एक प्राइवेट प्लेन के सामने नजर आ रहे थे। अब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का एक-दूसरे को हग कर रहे हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। वहीं, अनुष्का शर्मा सफेद टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में सिर्फ दिल का इमोजी बनाया है। फैन्स विराट और अनुष्का की इस रोमांटिक तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 92 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद कीवी टीम ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। हालांकि, भारत इस सीरीज के शुरुआती 3 मैच जीतकर पहले ही इस सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवा और आखिरी वनडे मैच 3 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 10 फरवरी को समाप्त होगा।