after calf death panchayat ordered to window leave home begging

after calf death panchayat ordered to window leave home begging

एक विधवा महिला के डंडा मारने से गाय का बछड़ा मरने पर जाति पंचायत ने बेटों को मजबूर किया कि वे मां को घर से निकालें और वह भीख मांगकर अपने गौ हत्या के पाप का प्रायश्चिचत करे। पंचायत के फरमान पर महिला भीख मांगने निकली, और दो दिन भूख से बेहाल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद बेटों ने मां को हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके बाद भी बेटे पंचायत के दबाव में पुलिस को लिखकर दे आए कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को कमलेश गाय का दूध निकाल रही थीं। उसी दौरान बछड़ा दूध पीने आ गया। कमलेश देवी ने उसे डंडा मार दिया, जिससे बछड़े की मौत हो गई। इस घटना को श्रीवास समाज ने कलंक करार दिया और कहा कि गौहत्या का प्रायश्चितकरना होगा। समाज की पंचायत बैठी और उसके अध्यक्ष शंभुदयाल श्रीवास ने फरमान सुनाया कि कमलेश देवी 40 दिन तक घर से बाहर रहेंगी, और भीख मांगकर गौ हत्या का प्रायश्चित करेंगी। जब यह अवधि पूरी हो जाएगी तो वे गंगा में जाकर स्नान भी करेंगी। For latest breaking news, other top stories subscribed my youtube channel Youtube:-   / @livechamacharbharat   facebook:-  / indiaexpress24x7   अगर इस चैनल पर कोई भी वीडियो आपका कॉपीराइटेड है और आप उसे चैनल से हटवाना चाहते है तो कृपया [email protected] पर ई-मेल करें