Afghanistan Crisis: Kabul की कमान Taliban के हाथों में आने पर क्या बोला Islamic State ?(BBC Hindi)

Afghanistan Crisis: Kabul की कमान Taliban के हाथों में आने पर क्या बोला Islamic State ?(BBC Hindi)

खुद को 'इस्लामिक स्टेट' कहने वाले चरमपंथी संगठन ने अफ़ग़ानिस्तान के हालिया घटनाक्रम पर कहा है कि तालिबान को वहां कोई जीत हासिल नहीं हुई है बल्कि अमेरिका ने इस मुल्क की कमान उन्हें सौंप दी है. 'इस्लामिक स्टेट' ने अपने साप्ताहिक अख़बार अल-नबा के 19 अगस्त के संपादकीय में कहा है, "ये अमन के लिए जीत है, इस्लाम के लिए नहीं. ये सौदेबाज़ी की जीत है न कि जिहाद की." आईएस ने 'नए तालिबान' को 'इस्लाम का नक़ाब पहने' एक ऐसा 'बहुरूपिया' करार दिया जिसका इस्तेमाल अमेरिका मुसलमानों को बरगलाने और क्षेत्र से इस्लामिक स्टेट की उपस्थिति ख़त्म करने के लिए कर रहा है. इससे पहले इस्लामिक स्टेट के समर्थक ये आरोप लगाते रहे हैं कि तालिबान अमेरिका के गंदे कामों को अंज़ाम दे रहा है. अपने ताज़ा बयान में आईएस ने कहा है कि वे जिहाद के नए चरण की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि उनका अगला टारगेट क्या है लेकिन जिस संदर्भ में उन्होंने ये बात कही, उससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वे अफ़ग़ानिस्तान की ओर संकेत कर रहे हैं. रिपोर्ट: टीम बीबीसी आवाज़: विदित मेहरा वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया #Afghanistan #Taliban #IS जिन खबरों, तस्वीरों और दावों पर आपको हो शक, हम आपके लिए करेंगे उनकी परख. बीबीसी फ़ैक्ट चेक है आपके साथ. बस भेजिए WhatsApp मैसेज 9811520111 पर. बीबीसी फ़ैक्ट चेक यानी सच की कसौटी. Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :    • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...   कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-    / @bbchindi   बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...