Rohit Sharma का चहेता खिलाड़ी था परेशान | Hitman ने फोन कर दूर की चिंता !

Rohit Sharma का चहेता खिलाड़ी था परेशान | Hitman ने फोन कर दूर की चिंता !

कब चमकेगी 'सूर्य' की किस्मत? कब खुलेगा टीम इंडिया का दरवाज़ा? रोहित का चहेता क्यों है परेशान? कब खत्म होगा सूर्य कुमार का इम्तिहान? रोहित शर्मा इन दिनों भले ही इन दिनों स्पेन में घूम रहे हों, लेकिन फिर भी उनकी नज़र आने वाले आईपीएल पर टिकी हुई हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव को मैसेज़ किया है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की आखिर रोहित ने सूर्य कुमार यादव को मैसेज क्यों किया और उसमें क्या लिखा? दरअसल सूर्य कुमार यादव ने अपने बल्ले से कहर बरपाया हुआ है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो। उनका बल्ला रनों की बारिश कर रहे है और ऐसा सिर्फ हाल फिलहाल में ही नहीं हो रहा है बल्कि ऐसा तो पिछले दो साल से हो रहा है। पिछले दो सालों से उनके बल्ले ने गदर मचाया हुआ। मैच मल्टी डे हो, वनडे हो या फिर टी20 मैच जहां भी देखो इस बल्लेबाज का बल्ला गरजता नज़र आ रहा है। सूर्य कुमार यादव ने लगातार दूसरे टी20 मैच में तूफानी शतक ठोका। मुंबई में खेले जा रहे 16वें डीवाइ पाटिल टी20 टूर्नामेंट में सूर्य कुमार यादव ने डीवाइ पाटिल बी टीम के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 143 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके 14 छक्के शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.98 का रहा है। वहीं, इससे पहले सेंट्रल रेलवे के खिलाफ 54 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। पिछली करीब डेढ़ साल की घरेलू फॉर्म को उठाकर देखा जाए तो सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में मौका मिलना बनता था। हालांकि, टीम संयोजन के हिसाब से वे टीम में फिट नहीं बैठ रहे थे, लेकिन इतनी दमदार फॉर्म को अब कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। ऐसे में कह सकते हैं कि उनके लिए जब भारतीय टीम के दरवाजे खुल नहीं रहे हैं तो अपनी फॉर्म के दम पर उन दरवाजों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने ये भी बताया कि पिछले आईपीएल में उन्होंने अपनी संभावनाओं पर रोहित शर्मा से बात की थी। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मुझे रोहित शर्मा ने मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा था कि तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो और ऐसे ही खेलते रहो, बस तुम टीम इंडिया में आने ही वाले हो। वैसे तो सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में फिलहाल जगह मिलना मुश्किल है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी फॉर्म को दरकिनार भी नहीं किया जा सकता। सूर्यकुमार मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और वो लंबे-लंबे शॉट्स खेल मैच पलटने का दम रखते हैं। 29 साल के सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए लगातार आइपीएल खेल रहे हैं। 85 आइपीएल मैचों में 28.07 के औसत से 1544 रन बनाए हैं। इसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। ये रन उन्होंने नंबर 3 से नंबर 6 तक खेलते हुए बनाए हैं। अब देखना ये है कि इस टूर्नामेंट को देख रहे भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता क्या सूर्य कुमार यादव को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका देंगे या फिर दोबारा से सूर्य कुमार यादव को निराशा मिलेगी। #IndiavsSouthAfrica #RohitSharma News24 Sports, as is clear from the title itself is all about the world of sports. The latest and most authentic news from India and abroad from the world of sports and especially from the world of cricket is all here. Don't miss single news about popular and traditional sports. Along with news you also get to see exclusive interviews, analysis, and chats with players. Also, don't miss the views and analysis of sports experts and former players on popular topics related to sports. You will get the best and the most authentic news from the world of sports and only here. Subscribe to our channel for unlimited news and views related to the world of sports. #CricketHousefull   / news24sports   Ask your Question At Facebook or Instagram, Just Click on The Link....   / news24sportsofficial   Download the News24 App Now: Android Google Play: http://bit.ly/news24app Visit Our Website: News24 English: http://www.news24online.com News24 Hindi: http://hindi.news24online.com