#kabul #taliban #afghanistan Social Media Handles ***************************************************************** Follow us on: Ubharta Gujarat News & Media:- https://www.youtube.com/channel/UCNRE... Future of Tech :- https://www.youtube.com/channel/UCkSk... be a filmy :- https://www.youtube.com/channel/UC69T... Limitless Mystery :- https://www.youtube.com/channel/UCRkC... ****************************************************************** Our App :- https://play.google.com/store/apps/de... Business Email : [email protected] ****************************************************************** Our Websites :-https://www.ubhartagujarat.com https://www.dkworld.net दोहा से अलग-अलग विमानों में दिल्ली लाए गए 146 भारतीय; इन्हें कल काबुल से कतर ले जाया गया था दिल्ली एयरपोर्ट पर एक और विमान भारतीयों को लेकर पहुंचा है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI972 इन्हें लेकर आई है। इससे पहले कतर एयरवेज की फ्लाइट QR578 रविवार रात 1.55 बजे 30 भारतीयों को लेकर दोहा से दिल्ली पहुंची है। कुल 146 भारतीय पहुंच गए हैं। इन सभी लोगों को रविवार को अफगानिस्तान से रेस्क्यू कर कतर की राजधानी दोहा लाया गया था। कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। रविवार को भारत ने एयरफोर्स के विमान में 168 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला। इसमें 107 भारतीय थे। इनके अलावा पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और NATO ने जिन 135 भारतीयों को काबुल से कतर पहुंचाया था, उनकी भी वतन वापसी हुई है। काबुल से भारतीयों के निकलने का सिलसिला जारी है। रविवार को तीन विमानों से 390 लोग भारत लौटे, इनमें 329 भारतीय हैं। एयरफोर्स के C-17 एयरक्राफ्ट से 168 लोगों की वापसी हुई, इनमें 107 भारतीय और 23 अफगानी सिख और हिंदू शामिल हैं। ये विमान गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर पहुंचा था। इससे पहले एयर इंडिया के विमान से 87 भारतीयों और 2 नेपालियों को भारत लाया गया था। वहीं एक दूसरी फ्लाइट से 135 लोगों की वापसी हुई है। अफगानिस्तान के 34 में से 33 प्रांत तालिबान के कब्जे में आ गए हैं। रह गया है तो सिर्फ पंजशीर, जिसे कब्जाने के लिए तालिबान और पंजशीर के लड़ाकों के बीच लड़ाई चल रही है। इसे लेकर खबरें आ रही थीं कि पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान पर रास्ते में घात लगाकर हमला किया। इस हमले में तालिबान के 300 लड़ाकों को मार दिया गया है। इस खबर को तालिबाने ने गलत बताया है। तालिबान का दावा है कि उसने पंजशीर के दो जिलों पर कब्जा कर लिया है। इधर खबर ये भी है कि अफगानिस्तान में कब्जा करने के एक सप्ताह बाद तालिबान जल्द सरकार बनाने की घोषणा कर सकता है। इसके साथ नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान भी किया जा सकता है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने टोलो न्यूज से कहा कि नई सरकार के गठन को लेकर अफगानिस्तान के नेताओं से बातचीत जारी है। जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। afghanistan,indian in afghanistan,people of up trapped in afghanistan,afghanistan taliban,taliban afghanistan,india,evacuating indians from afghanistan,india afghanistan relations,afghanistan war,afghanistan news,afghanistan government,taliban in afghanistan,latest news in india,afghan refugees in india,taliban power in afghanistan,indian stranded in afghanistan,conflict in afghanistan,taliban violence in afghanistan,indian workers in afghanistan