हरलाखी पुलिस ने किया बाइक समेत 40 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार बाइक पर नेपाल से लाया जा रहा था गांजा करुणा गांव के निकट एनएच 104 सड़क पुलिस ने किया जब्त फ़ोटो- संवाददाता हरलाखी हरलाखी थाना की पुलिस ने शनिवार की रात एक बाइक समेत 40 किलो गांजा जब्त किया है। जबकि मौके से तस्कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा नेपाल से एक बाइक पर सफेद प्लास्टिक की बोरी में पैक कर लाया जा रहा था। जहां करुणा गांव के निकट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक समेत गांजा जब्त कर लिया। जबकि पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक व सामान छोड़कर वहां से फरार हो गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ही करुणा गांव के निकट एनएच 104 सड़क पर कार्रवाई की है। जहां से भारत नेपाल सीमा के खौना बॉर्डर की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि गांजा जब्ती मामले में एसआई विनय शर्मा के बयान पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।