ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले महेंद्र सिंह धौनी का बदला लुक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही सीरीज से पहले अपना लुक बदल लिया है। इस सीरीज से पहले धौनी अब एक नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। कभी भारतीय क्रिकेट के स्टाइल आइकॉन कहे जाने वाले धौनी पिछले कुछ समय से हालांकि इस सबसे दूर हो गए हैं। वह अब सिंपल हेयर स्टाइल ही रखते हैं। लगभग उसी तरह जिस तरह आर्मीवालों का हेयर स्टाइल होता है केवल आईपीएल सीजन और विज्ञापनों की शूटिंग के दौरान ही धौनी के स्टाइल में फर्क आता है। एक समय अपने लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने पिछले कुछ सालों में बहुत से हेयर कट्स को अपनाया है। एक बार फिर वह अपने हेयर स्टाइल के साथ कुछ नए प्रयोग कर रहे हैं। उनके इस नए मेकओवर का श्रेय सपना भवानी को जाता है। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए धौनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। सपना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और टि्वटर पर धौनी के नए हेयर स्टाइल के साथ फोटो शेयर की है। इसमें धौनी का लुक क्लासी लग रहा है। मिडियम लेंथ के उनके बाल साइड से छोटे-छोटे कटे हैं। सपना ने इस फोटो को कैप्शन दिया है- कौन से पागल ने कहा है कि मैं पागल हूं, लव दिस मैन।