पिछले महीने केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को काफी बड़ी राहत दी थी जिसके बाद लोगों को गैस सिलेंडर 200 रुपये कम में मिलने लगा है। वहीं केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक्स्ट्रा 100 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान कर दिया है। जिसका लाभ सिर्फ उज्जवला योजना का लाभ उठा रहे लोगों को मिलेगा। इस प्रकार अब देश की राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 603 रुपये हो गई है। अभी तक सभी लाभार्थियों को 703 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा था। जानकारी के लिए बता दें मोदी सरकार ने द्वारा उज्जवला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी। योजना कै सभी लाभार्थियों को पहली बार गैस चुल्हा और गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाता है। अभी तक सरकार स्कीम के सभी लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी। अब इस सब्सिडी में 100 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। जिसके बाद ये टोटोल 300 रुपये हो गई है।