हिरासत में Shahrukh Khan का बेटा | ड्रग्स मामले में NCB की पूछताछ | Aryan Khan Arrest? | Bollywood #ShahrukhKahn #AryanKhanArrest #AryanKhanHirasat #BolBedhadak #ShahrukhKhanLatestNews क्रूज ड्रग्स पार्टी की इनसाइड स्टोरी:शाहरुख के बेटे के साथ एक बड़े एक्टर की बेटी भी थी; हाईप्रोफाइल लोग अंडरगारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे मुंबई के पास समुद्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के क्रूज से पकड़े गए लोगों में से 8 को गिरफ्तारी करने की जानकारी भी सामने आ रही है। हालांकि, इनके नामों की NCB ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी पूछताछ जारी है। एक बड़े एक्टर की बेटी भी थी क्रूज पर मौजूद NCB सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर एक बड़े एक्टर की बेटी भी मौजूद थी। हालांकि, उन्हें हिरासत में लिया गया है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी इस क्रूज पर मौजूद थे। वे रेव पार्टी का हिस्सा थे या नहीं इसकी NCB ने पुष्टि नहीं की है। अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले गए थे ड्रग्स सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी में शामिल कुछ और लोगों का भी मेडिकल करवाया जा रहा है और उनमें ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाएगा। फिलहाल NCB इन लोगों से पूछताछ कर रही है: 1. मुनमुन धमेचा 2. नुपुर सारिका 3. इस्मीत सिंह 4. मोहक जैसवाल 5. विक्रांत छोकर 6. गोमित चोपड़ा 7. आर्यन खान 8. अरबाज मर्चेंट बिजनेसमैन के बेटे के साथ क्रूज पर गया था आर्यन NCB सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर आर्यन, अरबाज नाम के एक शख्स के साथ गए थे। आर्यन VVIP गेस्ट थे, इसलिए उनकी कोई एंट्री फीस नहीं थी। अरबाज एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा है। सूत्रों के मुताबिक, NCB को जांच के दौरान इसके जूते से ड्रग्स मिला है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। NCB के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। 80 हजार से 5 लाख रुपए थी एंट्री फीस क्रूज पर चल रही इस पार्टी की एंट्री फीस 80 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इस क्रूज की क्षमता करीब 2 हजार लोगों की है, यहां तकरीबन 600 लोग ही मौजूद थे। इस पार्टी का इन्विटेशन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किया गया था, इसके लिए कुछ लोगों को तो आकर्षक किट भेंट कर उसे न्यौता दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे आर्यन ने बताया है कि उन्हें गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया। क्रूज पार्टी में शामिल ज्यादातर लोग दिल्ली के इस क्रूज पार्टी में शामिल होने वालों में से ज्यादातर लोग दिल्ली के हैं, जो फ्लाइट के जरिए मुंबई आए और फिर क्रूज पर गए थे। बीच समंदर चल रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी का यह पहला बड़ा ऑपरेशन है। सूत्रों ने ये भी बताया कि क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो भी एनसीबी के हाथ लगा है, जिसमें आर्यन दिखाई दे रहे हैं। आर्यन ने पार्टी के दौरान व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जींस, रेड ओपन शर्ट और कैप लगा रखी थी। जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके पास से रोलिंग पेपर भी मिले हैं। दिल्ली के तीन बड़े कारोबारियों की बेटियां भी पकड़ी गईं इस मामले में दिल्ली से आईं तीन लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों बड़े कारोबारियों की बेटी बताई जा रहीं हैं। एनसीबी के दिल्ली हेडक्वार्टर से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न्यायसंगत और कानून के दायरे में जांच की जा रही है। जिसकी भी भूमिका होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई के एक बड़े वकील आरोपियों में से एक की लीगल वकालत कर रहे हैं। Bollywood superstar Shah Rukh Khan’s son, Aryan Khan, was detained on Sunday by the Narcotics Control Bureau (NCB) over a drug seizure on a cruise ship off Mumbai coast last night, multiple top sources told News18. According to the sources, Aryan Khan is currently being questioned by the agency’s sleuths. The NCB sleuths, who raided Cordelia cruise after it departed from Mumbai, seized drugs such as cocaine, hashish and MD. NCB sources from Mumbai told News18 that the ship was to depart on Saturday for Goa. The agency’s Mumbai zonal director, Sameer Wankhede, received a tip-off, after which he and a team boarded the ship, posing as passengers. When the ship left Mumbai shores and was at mid-sea, a party began where drugs were consumed, said sources. Speaking to CNN-News18, Wankhede termed the issue “complicated”. When the ship left Mumbai shortly and was to reach mid-sea, the first party began where allegedly drugs were by being consumed. Following this, NCB officials present on the ship started conducting searches and apprehended those consuming drugs and seized the contraband. The entry fee alone for the party was in the range of Rs 1 lakh, an officer told CNN-News18. Last week, NCB’s Mumbai and Goa teams in a joint operation had arrested Bollywood actor Arjun Rampal’s partner Gabriella Demetriades’s brother from Goa in connection with a drugs case. T