पुलिस ने 1 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, 43 भैंसें कराई मुक्त।

पुलिस ने 1 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, 43 भैंसें कराई मुक्त।

पशुओं की तस्करी करते हुए पुलिस ने जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वहीं उसके द्वारा गाड़ी में ले जाई जा रही 43 भैंसों को मुक्त कराया है। धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कट्टीघर के लिए पशुओं को ले जा रहा था। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुखविर की सूचना पर नाकाबन्दी के दौरान कार्रवाई करते हुए सीओ कार्यालय मनियां के सामने नेशनल हाईवे 44 पर धौलपुर की तरफ से आगरा की तरफ एक ट्रक को पकड़ा। जहां कार्रवाई करते हुए कपिल शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी सिरोज थाना सिरोज जिला विदिशा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर ट्रक से 43 जीवित भैंसों को आजाद कराया। पूछताछ में पशु तस्कर ने बताया कि सभी भैंसों को व्यापार के उ‌द्देश्य से कट्टीघर के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई टीम में थाना प्रभारी नरेशचन्द शर्मा समेत एएसआई श्रीकेश, कांस्टेबल रामसहाय, मोहनप्रकाश, अरविन्द सिंह आदि शामिल रहे।