Mulayam Singh Yadav: गेस्ट हाउस कांड वो गलती था जिसने मायावती को बड़ा नेता बना दिया.

Mulayam Singh Yadav: गेस्ट हाउस कांड वो गलती था जिसने मायावती को बड़ा नेता बना दिया.

मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर रहे लेकिन कुछ वाकये ऐसे भी रहे जो उनके सियासी दामन पर दाग बन गए. ऐसा ही एक वाकया था यूपी का गेस्ट हाउस कांड. बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती और उनके विधायकों पर 2 जून, 1995 की दोपहर करीब 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. कहा जाता है कि भीड़ में समाजवादी पार्टी के विधायक और समर्थक शामिल थे. वो लोग बीएसपी विधायकों और उनके परिवारों को मारने की धमकी देने वाले नारों के साथ-साथ आपत्तिजनक जातिवादी नारे भी लगा रहे थे. उसके बाद वहां वो कोहराम मचा जिसकी मिसाल भारतीय राजनीति में विरले ही मिलती है. #mulayamsinghyadav #samajwadiparty #akhileshyadav