DNI सड़क हादसे में किसान की मौत

DNI सड़क हादसे में किसान की मौत

सड़क पर दौड़ने वाले ओवर लोड वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। हिसार के गांव खेदड़ में इसी प्रकार की दुर्घटना का शिकार हुए एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताविक 35 वर्षीय जुगबीर गेहू बेंच कर आ रहा थी कि अग्रोहा रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक ओवरलोड ट्राले से उसे टक्कर मार दी किसान जुगबीर की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल मृतक का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इस अवसर पर पार्षद राजवीर खेदड़ ने सरकार से मांग उठाई है कि मृतक परिवार में अकेला ही कमाने वाला था अत सरकार उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में करवा कर शव परिजानों को सौंप दिया। जांच अधिकारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें एक सूचना प्राप्त हुई थी कि बरवाला अग्रोहा रोड पर फाटक के समीप एक एक्सीडेंट हुआ है वह मौके पर पहुंचे तो खेदड़ निवासी जुगबीर की मौत हो चुकी थी।