#viratkohli #anushkasharma #indiancaptain जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सभी खेल गतिविधियाँ बंद होने के कारण सभी खिलाड़ी घर पर बैठे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ रहे हैं। इसी बीच घर से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ‘अनअकैडेमी’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्लास में छात्रों के साथ जुड़े जहां उन्होंने सफलता मिलने से पहले अपने संघर्षों के बारे में विस्तार से बात की। देखिए वीडियो...