Hathras,बाल्मिकी परिवार के साथ रहने वाली नकली भाभी राजकुमारी बंसन ने बताया क्यों गई थी हाथरस।

Hathras,बाल्मिकी परिवार के साथ रहने वाली नकली भाभी राजकुमारी बंसन ने बताया क्यों गई थी हाथरस।

जांच में सामने आया कि महिला जबलपुर की रहने वाली है और पेशे से डॉक्टर है. महिला की तस्वीर और वीडियो मीडिया में आने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन डॉक्टर राजकुमारी बंसल के खिलाफ सख्त हो गया है.हाथरस मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी हैइलाज से संबंधित दस्तावेज देखना चाहती थींनोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगाउत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना का अब मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है. जबलपुर निवासी एक महिला का हाथरस में पीड़ित परिवार की रिश्तेदार बनकर रहने के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सख्त हो गया है और राजकुमारी बंसल को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है. इस बीच तफ्तीश में पता चला है कि पीड़िता के गांव में फर्जी रिश्तेदारों ने डेरा डाला हुआ था. अपने आप को रिश्तेदार बता रही महिला का सच सामने आया है जो कि बीते कई दिन से पीड़ित परिवार के बीच देखी गई थी. जांच में सामने आया कि महिला जबलपुर की रहने वाली है और पेशे से डॉक्टर है. महिला की तस्वीर और वीडियो मीडिया में आने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन डॉक्टर राजकुमारी बंसल के खिलाफ सख्त हो गया है. राजकुमारी बंसल ने दावा किया है कि एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट होने के नाते वो पीड़िता के इलाज से संबंधित दस्तावेज देखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें दस्तावेज देखने को नहीं मिले हैं.