देपालपुर/ मिली जानकारी के अनुसार देपालपुर क्षेत्र के आसपास आजकल जोरों से चल रहा है अवैध शराब का कारोबार जिसके चलते बेटमा पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसा ग्राम कोटवार की सूचना के आधार पर बेटमा पुलिस ने की कार्रवाही अवैध शराब माफिया के खिलाफ दरअसल घटना उस वक्त की है जब बेटमा के पास ग्राम चिकलौंडा मै दोलताबाद मार्ग से आ रही मारुति वैन MP43BD0322 अचानक रास्ते पर गाय आने के कारण बंद हो गई उसके बाद तकनीकी खराबी के कारण मारुति वैन स्टार्ट नहीं हुई इतने में ग्रामीण जनों ने देखा तो मारुति वैन में शराब भरी हुई है तब ग्रामीण कोटवार के माध्यम से बेटमा पुलिस थाना को अवगत कराया गया सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार नीलेश प्रजापत व पुलिस अधिकारी संजय शर्मा द्वारा मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी में शराब भरी हुई है साथ ही गाड़ी के कांच टूटे हुए हैं और गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है इसके बाद बोलेरो पिकअप के माध्यम से बांधकर गाड़ी को बेटमा थाना लाया गया आरटीओ में रजिस्ट्रेशन के आधार पर मारुति वैन मालिक का नाम जाकिर खान पिता अजहर खान निवासी दौलताबाद तहसील देपालपुर का है पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके पर से भाग निकले फिलहाल पुलिस द्वारा मारुति वैन में से 8 पेटी शराब जप्त की ओर गाड़ी मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मामला यहीं नहीं है लागडाउन चलते आखिर इतनी अवैध शराब कहां से आ रहि है कल भी देपालपुर पुलिस द्वारा जलोदिया पंथ में से 40 पेटी अवैध शराब सूचना के आधार पर पकड़ कर कार्यवाही की गई थी कहीं ना कहीं माने तो अवैध शराब माफिया किसी अधिकारी की मिलीभगत के कारण इतना बड़ा कारोबार अवैध रूप से चला रहे हैं साथ ही मिली सूचना के आधार पर नकली शराब का भी कारोबार जोर शोर से देपालपुर के आसपास ग्रामीण एरिया में चल रहा है जिसमें हाथ से बनी हुई शराब बेची जा रही है इंदौर देपालपुर से जिला ब्यूरो चीफ शुभम पटेल की रिपोर्ट