बलिया(संजय कुमार तिवारी): मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा आजमगढ़ में मीटिंग के दौरान बलिया का नाम भी प्रमुख रूप से आया था। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में अधिकारीगण को सचेत किया था कि बिहार का सरहद बलिया है।जहाँ से अवैध शराब उस पार तक जाता है। और अपराधी भी अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। आपको बता दें कि बलिया में अलसुबह बाँसडीह कोतवाली पुलिस ने किसान जेम के आड़े में पटियाला ( पंजाब ) निर्मित शराब बरामद कर लिया. ट्रक से उतारते हुए इन पेटियों को देखिए। यह किसी फैक्ट्री में नही बल्कि बलिया के बाँसडीह कोतवाली में किसान जेम का पेटी है। इतना ही नही हम आपको और भी कुछ दिखाने जा रहे हैं। शायद आप चौंक जायेंगे। जी हाँ इन पेटियों को भले ही ट्रक पर पहले देख रहे हैं। लेकिन पेटियों के बाद पटियाल ( पंजाब ) निर्मित अवैध शराब है। जो कई राज्यों को पार का बिहार के बार्डर यूपी के बलिया बाँसडीह कोतवाली इलाका तक पहुँच गया। हालांकि क्षेत्राधिकारी बाँसडीह अशोक कुमार सिंह के अनुसार प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दियरांचल के भोजपुरवा ग्राम सभा में अवैध शराब ट्रक से उतारा जा रहा है। मौके पर गगनराज सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचकर देखे कि अवैध शराब के पेटी के पहले किसान जेम की पेटी रखी गई है। इस प्रकार किसान जेम के आड़े पटियाला ( पंजाब ) निर्मित शराब लाकर बिहार बेचनी के तैयारी थी। जिसमें ट्रक संख्या HR - 69A 5251 एवं में दो पहिया वाहन स्पलेंडर संख्या यू पी 60 AC - 4793 और चार ट्रैक्टर सहित किसान जेम की पेटी के सहित पटियाला ( पंजाब ) निर्मित शराब व सभी वाहनों की कीमत लगभग साठ लाख का बताया जा रहा है।