अरे ये क्या   अनुष्का से डांट खाने वाला काम कर बैठे विराट कोहली!

अरे ये क्या अनुष्का से डांट खाने वाला काम कर बैठे विराट कोहली!

अरे ये क्या...अनुष्का से डांट खाने वाला काम कर बैठे विराट कोहली! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमेस्ट्री के बारे में हर कोई जानना चाहता है. एक तरफ जहां अनुष्का अपने और विराट के रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने से बचती हैं. वहीं दूसरी तरफ विराट अपनी रिलेशनशिप के बारे में समय-समय पर खुलासे करते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने से लेकर वेलेंटाइन डे पर अनुष्का के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाते रहते हैं. हाल ही में विराट कोहली एक चैट शो की शूटिंग के लिए दिल्ली में थे. चैट शो आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन के लिए था. इस दौरान कोहली और आमिर खान के बीच खूब बातें हुईं. इन बातों के दौरान ही विराट ने अनुष्का से जुड़े कई राज भी खोले. चैट शो के दौरान जब आमिर ने विराट से पूछा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड की एक अच्छी और एक बुरी बात बताएं. तो इस पर विराट ने अनुष्का की तारीफ करते हुए बताया कि वो बहुत ही ईमानदार और केयरिंग पर्सन हैं. तारीफ करने के बाद विराट अनुष्का की खामी बताने से भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का लेट आना पसंद नहीं है. उनकी मानें तो अनुष्का तय समय से हमेशा 5-7 मिनट देर से ही आती हैं. तारीफ तक तो बात ठीक थी, लेकिन अनुष्का की खराब आदत बताने के कारण कहीं उन्हें अब अनुष्का की डांट न खानी पड़ जाए. आपको बता दें कि आमिर खान और विराट कोहली ने पहली बार एक मंच साझा किया है. बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन में बिजी हैं. विराट कोहली के साथ हुआ यह चैट शो दिवाली के मौके पर प्रसारित होगा.