मेरठ के ज्वेलर्स शोरूम में लूट ||sonipat24

मेरठ के ज्वेलर्स शोरूम में लूट ||sonipat24

मामला नौचंदी क्षेत्र के सबसे पॉश इलाके सेंट्रल मार्केट के नजदीक नई सड़क का है जहां रतिराम अनिल कुमार ज्वेलर्स के नाम से एक शानदार शोरूम है यह शोरूम मनीष नाम के व्यापारी का है लेकिन यहां आज तीन नवयुवक पहुंचे और बड़ी ही आसानी से शोरूम के अंदर दाखिल होकर मालिक सहित दो कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और नगदी ज्वेलरी व कैमरे की डीपीआर लेकर रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने पहले शोरूम के बराबर में चाऊमीन की शॉप पर आसानी के साथ चाऊमीन खाई और तसल्ली पूर्वक शोरूम के अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद पूरी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । आपको बता दें दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मेरठ में भी पुलिस अधिकारियों ने पूरे मेरठ को छावनी में तब्दील कर रखा है कई सेक्टर और जोन में शहर को बांटा गया है जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं एडीजी जोन मेरठ से लेकर सीओ तक सड़कों पर उतरकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं लेकिन इस बीच बदमाशों ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए लूट की घटना को अंजाम दे डाला । हालांकि सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने मामले के खुलासे की बात कही है लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं जब इतनी चौकसी में दिनदहाड़े लूट हो सकती है तो यहां क्या कुछ नहीं हो सकता गौरतलब है लालकुर्ती इलाके में एक फाइनेंसर के घर पर बदमाशों ने करीब एक करोड़ रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसका खुलासा भी अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है अब दूसरी चुनौती पुलिस को नौचंदी इलाके में मिली है देखना होगा पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर अपना इकबाल कब तक बुलंद करती है।