धोंस जमाते..थप्पड़ लगाते इन विधायक महाशय को देखिए...विधायक चंपालाल देवड़ा...सत्ता के उजियाले में इस हद तक खो चुके हैं...कि अब इन्हें खाकी वर्दी और सफेद वर्दी वालों को भी इज्जत देने रास नहीं आता...दरअसल विधायक महाशय के भतीजे का उदयनगर थाने में तैनात आरक्षक संतोष इवनाती के साथ विवाद हो जाता...विवाद ऐसा कि जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए...भतीजे के परिचित ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था...जिस पर पुलिस ने उसे गिरप्तार कर जेल में डाल दिया...सूचना विधायक के भतीजे को लगती है...भनभनाए हुए भतीजे थाने पहुंचे...औऱ पहले गाली गलोज करते हुए पुलिस कर्मियों की एक न सुनी...