Muzaffarpur: पुलिस ने CSP संचालक से लूट की योजना बनाते अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

Muzaffarpur: पुलिस ने CSP संचालक से लूट की योजना बनाते अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

सीएसपी संचालक से लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुज़फ्फरपुर पुलिस लगातार सक्रिय है और लगातार अपराधियों की धरपकड़ भी कर रही है वहीं पुलिस को बुधवार को तुर्की ओपी क्षेत्र के मोहनपुर में गुप्त सूचना मिली की अपराधी सीएसपी संचालक से लूट की योजना बना रहे हैं इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा वही पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि इसके साथ का एक सदस्य भी वैशाली में गिरफ्तार हुआ है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य सदस्य गिरफ्तार किए जाएंगे।