#AmbienceMallDelhi #DelhiFire #VasantKunjDelhi दिल्ली के वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल में अचानक जबरदस्त आग लगने से हड़कंप मच गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आसमान में जिस तरह से धुएं का गुबार दिख रहा है इससे साफ पता लग रहा है कि यह आग कितनी बड़ी रही होगी। घटना रविवार दोपहर की है, वीकेंड का दिन था लिहाजा इस मॉल में आम दिनों से ज्यादा लोग थे, यह आग मॉल के फूड कोर्ट में लगी थी। आग की घटना के बाद मॉल को पूरी तरह से खाली करा दिया गया। इस मॉल में काम करने वाले लोग और खरीददारी करने आए सैकड़ों लोगों को मॉल के बाहर निकाल दिया गया और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई और दमकल विभाग ने 6 गाड़ियों को भेजकर इस आग पर काबू पाया। To Subscribe on Youtube: / punjabkesaritv Follow us on Twitter : / punjabkesari Like us on FB: / pkesarionline