Indian Railways : Special Passenger Trains में Travel से जुड़ी 10 बातें । IRCTC Booking । 12 May अगर आप लॉकडाउन और कोरोना महामारी के इस दौर में रेलवे में सफर करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। 1-रेलवे के मुताबिक सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। बिना मास्क वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर मास्क नहीं है तो आप गमछे, दुपट्टा या किसी दूसरे कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हर हाल में आपका चेहरा ढका होना चाहिए। 2-यात्रा से कम से कम एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। इसकी वजह यह है कि यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी जिसमें समय लगेगा। ऐसे में मानकर चलिए कि अगर आप पहले नहीं पहुंचे तो ट्रेन में बैठना मुश्किल हो जाएगा। 3-जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत पाई गई तो आप को सफर नहीं करने दिया जाएगा। 4-सभी यात्रियों के लिए मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। यह ऐप आपको कोरोना के बारे में आगाह करता है। इसके बिना ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। 5- इन ट्रेनों के टिकट सिर्फ IRCTC की वेबसाइट या ऐप से बुक कराए जा सकते हैं। रेलवे के टिकट काउंटर से कोई बुकिंग नहीं होगी। टिकट बुकिंग में किसी भी तरह की रियायत यानी डिस्काउंट लागू नहीं होगा। इसके अलावा तत्काल, प्रीमियम तत्काल और करेंट बुकिंग इन ट्रेनों में नहीं कराई जा सकेगी। 6- केवल कन्फर्म टिकट यात्री ही स्पेशल ट्रेनों में कर पाएंगे सफर। वेटिंग टिकट जैसी कोई व्यवस्था इन ट्रेनों पर काम नहीं करेगी। साथ ही सभी ट्रेनें लिमिटेड स्टॉपेज पर ही रुकेंगी। 7-अभी केवल एसी कोच के साथ ही चलेंगी सभी स्पेशल ट्रेनें। इनमें स्लीपर या जनरल बोगी नहीं होगी। ऐसे में जाहिर है कि ये सफर यात्रियों की जेब पर थोड़ा भारी पड़ेगा। 8- एसी कोच होने के बावजूद ट्रेन में आपको कंबल और चादर की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए अपने घर से ही कंबल या चादर लेकर चलें। 9-एसी कोच का तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, इसलिए सफर में ठंड लग सकती है। तो जैसा हमने आपको पहले बताया, चादर या कंबल घर से ही ले जाएं। 10- ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होगी। यानी सफर चाहे लंबा हो या छोटा, रास्ते में खाने-पीने का कोई सामान नहीं मिलेगा। ऐसे में घर से ही अपने खाने-पीने का इंतजाम करके चलें। खाने के लिए ऐसी चीजें साथ लेकर जाएं तो जल्दी खराब नहीं होती। खास तौर पर लंबी दूरी वाले यात्री। #IndianRailways #IRCTCBooking #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes