#DeepSidhu has been arrested by Delhi Police. Take a look at the LIVE report #FarmLaws #FarmersProtest केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के आंदोलन का आज 76वां दिन है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी में हुई दिल्ली हिंसा के मास्टमाइंड दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है. तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था. ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे. 26 जनवरी के बाद से फरार था दीप सिद्धू दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू फरार था. हालांकि दीप के अलावा पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज अभी भी लापता हैं. दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले करीब 50 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं. 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: Iran US Israel War News LIV...