प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव को बड़ा झटका देने के मूड में हैं. शिवपाल ने विधायक की शपथ तो ले ली लेकिन वक्त आने पर अपना अगला कदम बताने की बात कहकर सस्पेंस गहरा दिया है. समाजवादी पार्टी के सहयोगी दलों की बैठक में भी शिवपाल नहीं गए. जयंत चौधरी और पल्लवी पटेल ने भी खुद पहुंचने के बजाए अपने नुमाइंदे भेजे. तो क्या अखिलेश यादव फिर अकेले पड़ जाएंगे?