✅महाभारत पांडवों की स्वर्ग यात्रा कैसे हुई ! युधिष्ठिर को ही मिला स्वर्ग! Pandavas Journey to Heaven

✅महाभारत पांडवों की स्वर्ग यात्रा कैसे हुई ! युधिष्ठिर को ही मिला स्वर्ग! Pandavas Journey to Heaven

महाभारत पांडवों की स्वर्ग यात्रा कैसे हुई | युधिष्ठिर को ही मिला स्वर्ग! Pandavas Journey to Heaven अर्जुन के पास अग्निदेव की इस बात का कोई उत्तर नहीं था। उन्होंने युधिष्ठिर की ओर देखा। युधिष्ठिर धर्मराज थे। उन्होंने कहा, ‘प्रिय अर्जुन, अग्निदेव ठीक कहते हैं। यह हमारी अंतिम-यात्रा है, हमें अब कुछ नहीं चाहिए। इसलिए अग्निदेव जैसा कहते हैं, वैसा ही करो और अपने अस्त्र-शस्त्र सागर में प्रवाहित कर दो।’ युधिष्ठिर की बात सुनकर अर्जुन ने धीरे-से अपने कंधे से अपना प्रचंड गांडीव धनुष और अक्षय तरकश उतारा और फिर उसे भारी मन से सागर के उफनते जल में प्रवाहित कर दिया। और फिर पांचो पांडव और द्रोपदी अग्नि देव से आज्ञा पाकर आगे बड़ गए कुछ ही समय में वे हिमालय पहुच गए. वहाँ उनका सामना सरस्वती नदी की तीव्र धारा से हुआ. जिसे देखकर द्रोपदी भयभीत होने लगी, तब भीम ने एक विशाल शीला उठाकर एक पुल की तरह सरस्वती नदी के उपर रख दी जो आज भी बद्रीनाथ धाम से 5 किलोमीटर उपर माणा गाँव मे भीम पुल के नाम से प्रसिद्ध है. इसके बाद पांचो पांडव और द्रोपदी आग बड़ गए, सरस्वती नदी पार करते ही एक कुता भी उनके साथ चलने लगा. आगे चलकर उन्होंने सुमेरू पर्वत के दर्शन किए| लेकिन सुमेरू पर्वत पर चढ़ते समय द्रौपदी लड़खड़ा कर गिर पडी | द्रौपदी को इस हालत मे देख भीम ने युधिष्टिर से प्रश्न किया कि द्रौपदी ने तो कोई पाप नहीं किया फिर वह क्यु गिर पडी? युधिष्टिर ने इसपर उतर दिया कि द्रौपदी हम सब में से अर्जुन से अधिक प्रेम करती थी इसी भेदभाव के कारण उसके साथ ऐसा हुआ है | कुछ समय पश्चात सहदेव भी गिर पड़े | फिर से भीम ने युधिष्टिर से सहदेव के गिरने का कारण पूछा | इस पर युधिष्टिर ने कहा कि सहदेव को अपने सर्वश्रेष्ठ विद्वान होने पर अहंकार था इसलिए वह गिर पड़े | कुछ देर चलने के बाद नकुल भी गिर पड़े | इस बार भीम के पूछने पर युधिष्टिर ने बताया कि नकुल हम सब मे से सबसे सुन्दर थे और उन्हें अपने इस रूप पर बहुत अभिमान था | इसीलिए आज नकुल की यह दशा हुई है | अब कुछ देर बाद जब अर्जुन गिरे तो युधिष्टिर ने कहा कि अर्जुन को अपने सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर होने पर बहुत अभिमान था| इसी कारण उनकी यह हालत हुई है | कुछ समय पश्चात भीम स्वयम भी गिर पड़े| तब उन्होंने युधिष्टिर को आवाज देकर पूछा कि अब आप मेरे गिरने का कारण भी बता दें | इस पर युधिष्ठिर ने कहा कि तुम हम सब मे से सबसे अधिक बलवान थे. लेकिन तुम्हें इस बात पर अभिमान था, अब केवल युधिष्टिर और वो कुत्ता ही बचे थे, और वो दोनों स्वर्ग की और चलने लगे | वो लोग पर्वत के बिल्कुल शिखर पर जा पहुचे जहां से और आगे जाना सम्भव नहीं था उसी समय युधिष्ठिर ने देखा कि कुत्ते की गर्दन पर गहरा घाव था जिस पर कीड़े लगे हुए थे जो घाव को और गहरा कर रहे थे, गर्दन के उपर घाव होने के कारण कुत्ते का मुख् वहाँ पर नहीं जा पा रहा था, तब युधिष्ठिर ने उसके घाव से कीड़े हटाने का निश्चय किया. लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि वह कीड़ों को रखेंगे कहाँ, क्युकि सब जगह बर्फ थी और कीड़े बर्फ पर मर जायेंगे, कुछ देर सोचने के बाद युधिष्ठिर ने अपनी जंगाह पर पथर मार कर एक घाव बनाया और कुत्ते की गर्दन से कीड़े उठाकर वहाँ पर रख दिए. ताकि कुत्ते का घाव भी गहरा ना हो और कीड़ों की जान भी बच जाए, य़ह देख इंद्र देव बहुत प्रसन्न हुए और स्वयम अपना रथ लेकर उन्हें सह शरीर स्वर्ग ले जाने आ गए | तब युधिष्टिर ने उन्हें बताया कि द्रौपदी और मेरे भाई बीच मार्ग ही गिर गए हैं | कृपया उनकी भी साथ ले चलें | इस पर इंद्र देव ने उन्हें बताया कि वह सब अपना शरीर त्याग कर स्वर्ग पहुंच गए हैं परंतु मैं आपको सशरीर ही स्वर्ग ले जाने आया हु, | इसपर युधिष्ठिर ने कहा कि कृपया आप मुझे इस कुत्ते को साथ ले जाने की आज्ञा दें | लेकिन जब उन्होंने ने कुत्ते की तरफ देखा तो वहाँ कुत्ता नहीं था अपितु स्वयम धर्मराज खड़े हुए थे, धर्मराज ने उन्हें बताया कि मैं तुमारी परीक्षा लेने आया था जिसमें तुम सफल हुए हो , धर्म राज फिर बोले, हे युधिष्ठिर, द्रोपदी और तुम्हारे चारो छोटे भाई किसी ना किसी अभिमान जा दोष के कारण सह शरीर स्वर्ग जाने के अधिकारी नहीं थे, इस लिए उन्हें शरीर त्याग कर स्वर्ग जाना पड़ा. लेकिन तुम सह शरीर स्वर्ग जाने के अधिकारी हो, इसके बाद देव राज इंद्र उन्हें सशरीर स्वर्ग ले गए | आज य़ह जगह स्वर्गारोहणी के नाम से प्रसिद्ध है, #पांडवों_की_स्वर्ग_यात्रा #पांडवों_की_अंतिम_यात्रा #पांडवों_की_मृत्यु_केसे_हुई 🔽Follow us on Instagram👇 https://instagram.com/creativeculture... 🔽Follow us on Facebook👇   / jairamhanu   Desclaimer🚨🚨 “All the videos, Audoos, images, and graphics used in the video belong to their respective owners and I or this channel does not claim any right over them. Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act of 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.” If you have copyright issued for your own content in the video then you can simply message us on Facebook/Instagram. “Copyright Any reproduction or illegal distribution of the content in any form will result in immediate action against the person concerned.”