आज (12 अप्रैल, शुक्रवार) के राशिफल में जानें कैसा रहेगा आपका दिन? कैसे दिन को बनाएं बेहतर? समृद्धि के लिए क्या करें उपाय? अनहोनी से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें? आपकी राशि से कैसे आएगी जिंदगी में खुशहाली? सभी राशियों का हाल बता रहे हैं श्रीगुरु पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है? अब जानिए मेष राशि वालों के दिन का हाल- संभल कर चलें. क्रोध आ सकता है या जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं. यात्रा में कष्ट हो सकता है. अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखें. गला और खून की बीमारी वाले लोग ख्याल रखें. मां को लाल पुष्प भेंट कर काम में जुटें.