तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में संसद से कुछ दूर पर ही किसान नेताओं और किसान संगठनों farmers union ने अपनी संसद शुरु कर दी है। किसान संसद के पहले दिन किसान नेताओं ने अपने स्पीकर,डिप्टी स्पीकर तय किए हैं। व्हिप जारी किया गया है और प्रस्ताव भी पास होंगे। आठ महीने से तीनों कृषि कानूनों farm laws को रद्द करने की, वापस लेने की मांग कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को संसद कूच किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की सुनवाई न होने पर संसद के सामान्तर किसान संसद farmer parliament चलाने का ऐलान किया था। संसद के आसपास अनुमति न मिलने के बाद किसान नेताओं को जंतर-मंतर पर जगह मिली हैं, जहां 13 अगस्त तक संसद की तरह की किसानों की संसद चलेगी। https://www.gaonconnection.com/desh/f... खबरों के लिए देखिये हमारी वेबसाइट : http://www.gaonconnection.com Like us on Facebook: / gaonconnection Follow us on Twitter: / gaonconnection Follow us on Instagram: https://bit.ly/2mzwO6d