Coronavirus Guidelines: Delhi में क्या खुला है, क्या बंद हैं?

Coronavirus Guidelines: Delhi में क्या खुला है, क्या बंद हैं?

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और मामले कम दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में घटते कोरोना मामलों के मद्देनजर, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड प्रतिबंधों को रिवाइज किया है. बता दें कि गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अहम बैठक हुई थी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और अन्य कई वरिष्ठ प्रमुख अधिकारी शामिल हुए थे. मीटिंग में कई पाबंदियों को हटा लिया गया है. चलिए जानते हैं दिल्ली में क्या प्रतिबंध हटाए गए हैं और क्या नहीं दिल्ली में क्या पाबंदियां हटी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है रेस्तरां एवं बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे. दिल्ली के सरकारी कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ फिर से खोलने की अनुमति शादी समारोह में 200 लोगों के शामिल होने पर छूट दुकानों-मॉल को खोलने के लिए जारी ऑड-ईवन का नियम भी हटा दुकानें-मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे दिल्ली कौन सी पाबंदियां रहेंगी जारी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू (रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक) जारी रहेगा स्कूल फिलहाल अगले आदेश तक बंद रहेंगे जिम बंद रहेंगे स्विमिंग पुल बंद रहेंगे 🔴Watch ABP News Live 24/7    • ABP NEWS LIVE: PM Modi To Address Nation |...   🔴Watch ABP News Live 24/7    • ABP NEWS LIVE: PM Modi To Address Nation |...