नीतीश राज में आज भी दहेज़ की खातिर विवाहिता को जिन्दा जलाया जाता है...

नीतीश राज में आज भी दहेज़ की खातिर विवाहिता को जिन्दा जलाया जाता है...

पटना सिटी के अगम कुआं स्थित वर्ण अस्पताल में ,जहां दहेज के खातिर विवाहिता को मिटटी के तेल छिड़क कर जिंदा जलाया ! बही 50% झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जाता है की सरनिष्ठा की शादी 22 फरवरी 2017 में सुपौल जिले के सोनाली गांव में एसएसबी फोर्स में कांस्टेबल पद पर स्थापित विकास सागर से हुई थी ! बही सरकारी नौकरी के कार्यरत दहेज़ के लोभी विकास सागर ने शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज़ में और रूपये की मांग करने लगे ! सरनिष्ठा के परिजनों की माने दहेज़ की रकम पूरा नहीं करने पर पति और ससुराल के सदस्य सरनिष्ठा को प्रताड़ित करने लगे और बीते 30 जून की रात साजिस के तहत सरनिष्ठा के कमरे में घुसे और नीद में सोइ सरनिष्ठा पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी ! बही सरनिष्ठा ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाई , जहाँ आस -पास के लोग इकठ्ठा हुए और आग से झुलसी सरनिष्ठा को आनन फानन में इलाज के लिए अपोलो वर्ण अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना सरनिष्ठा के परिजनों को दी ! जहाँ परिजनों ने अस्पताल पहुँच कर सरनिष्ठा से मिले , बही सरनिष्ठा ने अपने परिजनों से आप बीती सुनाई ! जिसपर गुस्साए परिजनों ने अगम कुआं थाने में ससुराल पक्ष द्वारा सरनिष्ठा को जिन्दा जलाने की सुचना दी ! बही पुलिस ने वर्ण अस्पताल में पहुँच कर सरनिष्ठा का व्यान लिया और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ! फ़िलहाल सरनिष्ठा वर्ण अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है !सरनिष्ठा दहेज़ के लोभी ससुराल वालो को सजा दिए जाने की मांग कर रही है !घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे है !