Jaunpur- ससुर और बहू का ऐसा कारनामा की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

Jaunpur- ससुर और बहू का ऐसा कारनामा की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

बक्सा थाना क्षेत्र के धौकलगंज सुजियामऊ गांव में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है।  पुलिस के हाथ 21 पेटी नकली शराब लगी है। जिसमें लगभग 945 शीशी थीं। नकली शराब की कीमत एक लाख बताई जा रही है। बक्सा थाने की पुलिस इस मामले में जब दबिश देने गई तो घर से एक पुरुष और महिला मौके से पकड़े गए।  आबकारी विभाग द्वारा जब पेटियों का निरीक्षण किया गया तो यह पाया गया कि क्यूआर कोड और रैपर नकली लगे हुए हैं। इस मामले में एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग रिस्ते में ससुर और बहू हैं। इनका नाम लल्लन हरिजन और कंचन देवी है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि नकली शराब के खेल का मास्टरमाइंड सत्य प्रकाश और धनंजय यादव है।