भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. 7 जुलाई 1981 को राँची में जन्मेंधोनी ICC के तीनों टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं. साल 2007 ,2011 और 2013 में धोनी टीम इंडिया को t20 वर्ल्ड कप, 50 ओवर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रोफ़ी का विजेता बना चुके हैं.