Itawa पल-पल याद तेरी तड़पावे रे..... कोरोना महामारी में ड्युटी भूल यूपी की पुलिस ऐसे कर रही है अपना मनोरंजन इटावा की नया शहर चौकी इंचार्ज ने युवक से कराया सपना चौधरी के गाने पर डांस,एसएसपी ने किया लाइन हाजिर लखनऊ। कोरोना महामारी के दौर में जहां पूरे देश के साथ ही यूपी की पुलिस भी घर-परिवार छोड़कर ड्यूटी निभा रहीं हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो शासन के निर्देशों को ताक पर अपना मनोरंजन करने में लगे रहें हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसवालों के सामने एक युवक मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस कर रहा है। ये वीडियो इटावा की नया शहर चौकी के अंदर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एस एसएसपी आकाश तोमर ने चौकी इंचार्ज विश्वनाथ शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। "हिंद वतन समाचार" की रिपोर्ट, , ,