#History_of_Gujarat_Election http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/ आज गुजरात चुनाव का बिगुल बज गया है...इस बार कौन बनेगा गुजरात का सरदार ये तो 18 दिसंबर को ही पता चल पाएगा...लेकिन अगर पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलेगा कि...1960 से गुजरात की स्थापना के बाद अब तक कांग्रेस और बीजेपी में से किसका पलड़ा भारी रहा है... गुजरात में पहली बार 1960 में विधानसभा का चुनाव हुआ...ये चुनाव 132 सीटों पर कराया गया...इसमें 112 सीटें कांग्रेस को मिली...जबकि विरोधी दल 10 सीटें ही हसिल कर पाई थी... 1960 के बाद 1962 में दूसरी विधानसभा के लिए चुनाव हुआ...जिसमें 154 सीटों पर चुनाव कराया गया...इस चुनाव में कांग्रेस को 113 सीटें मिली...स्वतंत्र पार्टी को 26, प्रजा समाजवादी पार्टी को 7 सीटें मिली थी जब 1967 में तीसरी विधानसभा के लिए मतदान हुआ तो सीटों को 154 से बढ़ाकर 168 कर दिया गया....तीसरी विधानसभा में सीटें बढ़ने के बावजूद कांग्रेस को ही जीत मिली...कांग्रेस ने 93 सीटों के साथ जीत का परचम लहराया..वहीं स्वतंत्र पार्टी को 66 सीटें मिली थी पांच साल बाद 1972 में चौथी विधानसभा के लिए 168 पर ही चुनाव हुआ...इसमें भी कांग्रेस विजय रही...कांग्रेस को140 मिली थी 1975 में पांचवी विधानसभा के लिए मध्यावधि चुनाव कराया गया...इसमें 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ...जिसमें को कांग्रेस को 75 सीटें मिली,... 1980 में हुए छठी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 141 सीटों के साथ जीत के रथ को बरकरार रखा... वहीं 1985 में भी कांग्रेस के पंजे ने अपनी पकड़ को मजबूत रखी...सातवीं विधानसभा में कांग्रेस 149 सीटों के साथ जीत दर्ज की... 1990 में हुए आठवीं विधानसभा चुनाव में ऐसा परिवर्तन आया कि...बड़े-बडे राजनीति पंडितों के होश उड़ गए...ये ऐसे चुनाव थे...जिनमें कांग्रेस का लगातार30 सालों से जीत का रिकार्ड टूट गया...और इस चुनाव में बीजेपी ने 67 सीटों के साथ जीत दर्ज की...और सहयोगियों के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाई 1995 में पहली बार बीजेपी ने अकेले अपने दम पर गुजरात में दो-तिहाई बहुमत वाली सरकार बनायी थी। माना जाता है कि बीजेपी की जीत में युवा नेता मोदी की चुनावी रणनीति की अहम भूमिका रही थी। दूसरी बार 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए...इसमें भी बीजेपी का पलड़ा भारी रहा था। नरेंद्र मोदी के सीएम बनने के बाद साल 2002 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया साल 2007 के चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को 117 सीटें मिली थी, जबकि प्रमुख विपक्षी कांग्रेस को महज़ 59 सीटें मिलीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। राज्य की 182 सीटों में से बीजेपी ने 115, कांग्रेस 61 और अन्य को 4 सीटें मिली थी। तो आंकड़ों से तो यहीं पता चलता है कि गुजरात पर 1960 से लेकर 1990 तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा था...30 सालों तक कांग्रेस ने ही अपने जीत का परचम लहराया था...लेकिन 1990 ये इतिहास बीजेपी के नाम हो गया...पिछले 22 सालों से वहां बीजेपी को अब तक कोई मात नहीं दे पाया है...तो अब देखना होगा कि इस बार किसका पलडा भारी होता है... चैनल सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/channel/UCBbp...