बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से उठा पर्दा | Bermuda Triangle Mystery Solved in Hindi

बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से उठा पर्दा | Bermuda Triangle Mystery Solved in Hindi

यह संसार रहस्य से भरा पड़ा है। ऐसा ही एक रहस्य है अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर बना बरमूडा ट्राएंगल। यहां भूले से कोई जहाज पहुंच जाए तो पता नहीं चल पाता कि जहाज को आसमान निगल गया या समुद्र। वैज्ञानिक भी बरमूडा ट्राएंगल के इस रहस्य का पता नहीं लगा पाएं हैं कि आखिर यहां कौन सी शक्ति है जो जहाज को लील जाती है।बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल यानी त्रिकोण है, जहां पहुंचते ही बड़े से बड़ा समुद्री और हवाई जहाज गायब हो जाता है। इस ट्राएंगल के पास पह‌ुंचते ही न तो जहाज मिलता है और न ही उसके यात्री।इस क्षेत्र में जहाजों के गायब होने के कारण पर कई शोध और अध्ययन हुए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुरुआती शोध के परिणाम बताते हैं कि बरमूडा ट्राएंगल के पास एक विशेष प्रकार का कोहरा छाया रहता है जिसमें जहाज भटक जाते हैं। जहाजों के गायब होने का दूसरा कारण यह बताया जाता है कि इस क्षेत्र में मीथेन गैसों का भंडार है। इससे पानी का घनत्व कम हो जाता है और जहाज धीरे-धीरे पानी में समाने लगता है। अफवाहें तो यह भी हैं कि इस क्षेत्र में एलियन्स का रिसर्च सेंटर है। एलियनों को बाहरी दुनिया के लोगों का इस क्षेत्र में प्रवेश पसंद नहीं है, इसलिए इस तरह की घटनाओं को वह अंजाम देते हैं। #RevealInMinutes