बेवजह घूम रहे लोगो पर प्रशासन की पैनी नजर  : SABKA SANDESH

बेवजह घूम रहे लोगो पर प्रशासन की पैनी नजर : SABKA SANDESH

दुर्ग जिले में लॉक डाउन का असर सुबह से ही देखने को मिला जहा पुलिस प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की टीम सुबह 6 बजे से ही अपने मोर्चे पर दिखाई दी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा 1 बार फिर लोकडाउन का बड़ा फैसला लिया गया है, रविवार 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सभी संचालित होने वाली गतिविधियों को या तो रोक दिया गया है या उनके संचालन पर समयसीमा निर्धारित कर दी गई है, वही प्रशासन द्वारा लोगो से मास्क लगाने, व सोशल डिस्टेंशिंग रखने की अपील भी की जा रही है इसी तारतम्य में लोकडाउन के पहले दिन सुबह से ही नगर निगम दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी पर मुस्तेद है और मास्क नही पहनने वाले लोगो पर कड़ी कार्यवाही करते नजर आ रहे है, शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा व ग्रामीग क्षेत्रों की तरफ जाने वाले मार्ग को बेरिकेटिंग कर बन्द कर दिया गया है, दुर्ग की सड़को पर लोकडाउन के दौरान होने वाली कार्यवाही को लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि बेवजह घूमने वालो पर सख्त कार्यवाही की जा रही है साथ ही जिन्होंने मास्क नही पहना है और सड़कों पर बेवजह घूम रहे है उनसे 50 व 100 रुपए चालान के रूप में वसूले जा रहे है ! youtube.com, sabka sandesh, super fast news, #SABKASANDESH।COM #सबका संदेश #शमशेर खान