मोदी का पहला चुनावी दौरा आज पुदुचेरी व कोयम्बतूर में: दक्षिण से शिप्रा

मोदी का पहला चुनावी दौरा आज पुदुचेरी व कोयम्बतूर में: दक्षिण से शिप्रा

#Modi #TNelections #Puducherry प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर आ रहे हैं। दोनों चुनावी राज्‍यों में प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा को कोयम्बतूर में संबोधित करेंगे। आगामी दो महीनों के भीतर इन दोनों जगहों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु और पुदुचेरी दौरा भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। जनसभा में कुछ राष्ट्रीय नेताओं के अलावा कोंगु रीजन के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन मौजूद रहेंगे। सोमवार से कोयम्बतूर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और करीब 7,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।