दोनों करने वाले थे शादी  बात शादी तक जा पहुंची लेकिन कुछ कारणों से ये किस्सा भी खत्म हो गया।

दोनों करने वाले थे शादी बात शादी तक जा पहुंची लेकिन कुछ कारणों से ये किस्सा भी खत्म हो गया।

#amritasingh #amritasinghsaraalikhan #biography हिंदी फिल्म सिनेमा यानी ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया। अगर किसी लड़की को यहां एक्ट्रेस बनना है तो इसके लिये उसे इंडस्ट्री की तय कसौतियों पर खरा उतरना होता है जिसमें से सबसे अहम है खूबसूरत और आकर्षक होना.. लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात आपसे करने जा रहै हैं वो आम हीरोइनों की तरह खूबसूरत और नाजुक नहीं थी। बल्कि समीक्षकों को तो उनमें मर्दानापन झलकता था। लिहाजा उनका नाम ‘मर्द सिंह’ रख दिया गया। शायद अब तक तो आप समझ ही गये होंगे कि हम बात कर रहे हैं 80 के दशक की सफल अभिनेत्री अमृता सिंह की। भले ही समीक्षक उन्हैं हिरोईन बनने लायक मैटिरियल नही मानते थे लेकिन अपनी पहली ही फिल्म की जबरदस्त सफलता से अमृता ने साफ जता दिया था कि लोग चाहें उनमें लाख ऐब निकालें लेकिन वो हिंदी सिनेमा में रुकेंगी नहीं और एक लंबी पारी खेलने के लिये तैयार हैं। अमृता का जन्म 9 फ़रवरी साल 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह और माँ का नाम रुख्शाना सुलतान था। अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी लगती हैं। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई कर चुकी अमृता को हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में महारत हासिल है। कॉलिज की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद वो ग्लैमर की दुनिया में काम तलाशने लगीं। साल 1983 की बात है, फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र अपने बड़े बेटे सनी देओल को फिल्मी दुनिया में लॉच करने के लिये, उनके साथ हीरोइन की तलाश कर रहे थे। हट्टे-कट्टे सनी के आगे ऊंची-पूरी नायिका का होना जरूरी था और इन कसौटियों पर अमृता एकदम खरी बैठती थीं। आखिरकार ‘बेताब’ के लिए अभिनेत्री की तलाश अमृता सिंह पर आकर खत्म हुई। फिल्म जब रिलीज हुई तो बड़ी हिट साबित हुयी। हालांकि फिल्म समीक्षकों ने अमृता और उनकी डील-डौल की काफी खिल्ली उड़ाई और उन्हैं ‘मर्द सिंह’ का नाम तक दे दिया गया। अमृता मौन रहीं लेकिन उनका मजाक बनाने वालों के मुंह तब बंद हो गये जब साल 1985 में उन्हैं मशहूर निर्माता मनमोहन देसाई ने फिल्म ‘मर्द’ में महानायक अमिताभ के साथ कास्ट किया। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट रही। अमृता के काम से खुद मनमोहन देसाई इतना खुश थे कि उन्होंने साल 1989 में फिर से फिल्म तूफान में अमृता और अमिताभ की जोड़ी को दोहराया। अब समय अमृता का था हर एक्टर और निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। साल 1985 में फिल्म साहेब, साल 1986 में फिल्म नाम और चमेली की शादी। साल 1987 में फिल्म खुदगर्ज और ठिकाना। साल 1989 में फिल्म हथियार, बंटवारा, और तूफान। साल 1990 में वीरु दादा। साल 1992 में राजू बन गया जेंटलमैन और साल 1993 में फिल्म आईना। इन सभी फिल्मों में अमृता सिंह ने अपनी अदाकारी से खूब चमक बिखेरी। फिल्म आईना के लिये तो उन्हैं उस साल का साहयक फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। जिस डील डोल के लिये अमृता को मर्द सिंह कहा गया वो ही उनके लिये वरदान बन गयी। अमृता एक तरफ जहां युवा नायकों जैसे सनी देओल, संजय दत्त, अनिल कपूर के साथ फिल्में कर रही थीं तो वहीं दूसरी ओर उम्रदराज हीरो जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, जीतेन्द्र, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, यहां तक की धर्मेन्द्र तक के साथ उनकी जोड़ी फबती थी। अमृता सिंह हमेशा बोल्ड और खिलंदड़ स्वभाव की रही हैं। करियर के पीक पे थीं तो क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ उनके रोमांस की खबरें अखतबारों की सुर्खियां बनीं, लेकिन क्रिकेटर और एक्टर का ये मेल, नहीं हो सका। इसके बाद संन्यास को छोड़ फिल्मी दुनिया में दुबारा लौटे विनोद खन्ना के साथ उनका नाम जुड़ा, बात शादी तक जा पहुंची लेकिन कुछ कारणों से ये किस्सा भी खत्म हो गया। आखिरकार पटौदी के नवाब सैफ अली खान ने अमृता का दिल जीतकर उनसे शादी कर ली। हालांकि सैफ अमृता से 12 साल ज्यादा छोटे हैं। इस बेमेल शादी के बारे में कहा गया कि ये ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। उनकी यह शादी सिर्फ 13 साल तक ही चल सकी, साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं बेटा इब्राहीम और बेटी सारा अली खान, जोकि इस समय हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी और हुस्न से सनसनी मचाये हुए है। अमृता से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ शादी कर ली जिससे उनका एक बच्चा है तैमूर अली खान। शादी के बाद अमृता फिल्मों से दूर हो गई थीं। तलाक के बाद बच्चों की परवरिश में जुट गयीं। और जब बच्चे आत्मनिर्भर हुये तो एक बार फिर अदाकारी से प्यार उन्हैं फिल्मों में ले आया। ऐसे में उनके पुराने दोस्त बहुत आए। अमृता के पहले हीरो सनी देओल ने उन्हें अपनी होम प्रोडक्शन ’23 मार्च 1931 शहीद’ में काम दिया। महेश भट्ट ने उन्हैं फिल्म ‘कलयुग’ में सशक्त भूमिका निभाने को दी। इसके बाद अमृता दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला, 2 स्टेट्स, औरंगजेब और फ्लाईंग जट जैसी फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आयीं। फिलहाल अमृता कुछ फिल्मों में ओर काम कर रही हैं साथ ही अपने बच्चों का करियर संवारने की जिम्मेदारी भी बाखूबी निभा रही हैं। करियर के आरंभ में ‘मर्द सिंह’ के नाम से मशहुर अमृता सिंह के बारे में ये तो बेझिझक कहा जा सकता है कि वाकई उन्होने अपनी रील और रियल लाईफ में, अपने फैंसलों और कामों से मर्दों वाली बात को साबित किया है जोकि एक सशक्त महिला की निशानी है। Amrita singh all movies Amrita singh latest interview Amrita singh and saif ali khan Amrita singh and sara ali khan Amrita singh biography Amrita singh interview Amrita singh songs Amrita singh movies Amrita singh Amrita singh ravi sastri Amrita singh vinod khanna affair, Amrita singh sunny deol ka gana, Amrita singh sunny deol betaab, Amrita singh sunny deol