उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए भारी बवाल में शहीद इंस्पेक्टर की मौत का खुलासा हो गया है। एसआईटी और एसटीएफ की जांच में एक चौंकाने वाले बात सामने आ रही है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।