6 अप्रैल को मंडी में अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद से बीजेपी बिल्कुल परेशान हो गई है. वे किसी को भी आम आदमी पार्टी का वॉलिंटियर बनाकर ज्वाइन करा रहे हैं. उन्हें लगता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को बीजेपी में ज्वाइन कराने से उनका कुछ फायदा होगा. पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से साफ है कि बीजेपी हिमाचल में आम आदमी पार्टी से डर गई है, वहां कांग्रेस की कोई चर्चा नहीं है. आने वाला चुनाव बीजेपी वर्सेस आम आदमी पार्टी होगा. ऐसा ही इन्होंने पंजाब और दिल्ली में भी किया था, हमारे कई लोगों को तोड़ा, लेकिन इसे कोई फर्क नहीं पड़ता. हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है, वो बीजेपी के 17 साल के शासन से परेशान हो गई है. बीजेपी-कांग्रेस से भी बहुत सारे लोग हमारे साथ आ रहे हैं, कुछ लोग जाते भी हैं. हमारा संगठन पूरी तरह से मजबूत है. हमने स्टेट का संगठन भंग किया है, अगले कुछ दिनों में वहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नया संगठन बनाएंगे. बहुत सारे नए साथी जुड़ रहे हैं. आम आदमी पार्टी में सबको सम्मान, सबको काम दिया जाएगा.