रूस और यूक्रेन के बीच खतरनाक जंग जारी है. रूस यूक्रेन पर पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर लेकिन तेज हमले कर रहा है, इस हमले ने यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस रही है. सोमवार को जहां एक तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत के दरवाजे खुले. वहीं दूसरी तरफ 5 घंटे तक चली मीटिंग में ये फैसला हुआ कि युद्ध विराम को लेकर बातचीत जारी रहेगी, इसके अलावा कोई दूसरा समझौता नहीं हुआ. वार्ता के तुरंत बाद कीव के आसमान पर एक बार फिर रूसी मिसाइलें बरसाने लगी. इस बीच कल ही यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की ओर से आयोजित विशेष सत्र में गंभीरता से चर्चा की गई. संयुक्त राष्ट्र महासभा में कुछ देर का मौन भी रखा गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा की इमरजेंसी विशेष सत्र में कहा गया कि सभी पक्ष तुरंत जंग को रोकने के लिए कदम उठाएं. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कहा कि इस मुद्दे पर संयम बरतने की जरूरत है. डिप्लोमेटिक तरीके से संवाद कायम रखकर इस मुद्दे का समाधान निकाला जाना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस (Antonio Guterres) ने कहा कि शांति ही इस समस्या का समाधान है. UNSC में रूस के ख़िलाफ़ हमले के प्रस्ताव पर भारत के रुख़ पर सबकी नज़र थी लेकिन चीन और यूएई समेत भारत ने न तो इसके पक्ष में वोट किया न ही इसका विरोध किया. अब भारत के वोट नहीं करने पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है. दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट स्पॉक्स नेड प्राइस (US State Dept Spox Ned Price) ने कहा, "भारत के साथ हमारे बहुत करीबी संबंध हैं और हमारे भारतीय भागीदारों के साथ नियमित जुड़ाव है. इसलिए हमने उनसे हर स्तर और कई मंचों पर इस बारे में चर्चा की है." 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: Iran US Talks | Trump | Wes...