आखिर ऐसा क्या हुआ था उस रात, जिसकी वजह से हुई Rinku Sharma की हत्या | Rinku Sharma Murder Mangolpuri

आखिर ऐसा क्या हुआ था उस रात, जिसकी वजह से हुई Rinku Sharma की हत्या | Rinku Sharma Murder Mangolpuri

दिल्ली (Delhi) के मंगोलपुरी (Mangolpuri) में रिंकू शर्मा हत्याकांड (Rinku Sharma Murder) की जांच अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच करेगी. पुलिस ने इस मामले में अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है. इलाके में तनाव को देखते हुए रिंकू के घर की गली के बाहर भारी संख्या में CRPF के जवान तैनात किए गए हैं. रिंकू के परिवार ने बताया कि 5 अगस्त 2020 राम मंदिर बनने की खुशी में रिंकू ने श्री राम रैली निकाली थी. परिवार का आरोप है कि इस रैली से आरोपियों को था ऐतराज़, जिसके चलते रिंकू की हत्या हुई. रिंकू के परिवार का कहना है कि वह बजरंग दल से जुड़ा था. परिवार के मुताबिक, रिंकू इलाके में 'जय श्री राम' के नारे लगाता था, जिस पर आरोपियों को ऐतराज था. परिवार का आरोप है कि 30-40 लोगों ने लाठी-डंडों से रिंकू पर हमला किया और उसे चाकू मार दिया. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 10 फरवरी को मंगोलपुरी में कुछ लड़के एक रेस्तरां में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, यहीं पर एक पुराने रेस्तरां बिजनेस बंद होने को लेकर इन लड़कों में झगड़ा हुआ था. झगड़े में शामिल कुछ लड़के रिंकू शर्मा के घर के पास पहुंचे और झगड़ा किया. इसी झगड़े में रिंकू को चाकू लगा, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी भी सांप्रदायिक एंगल की बात नहीं की है. बाहरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी सुधांशू धामा (Sudhanshu Dhama DCP) ने कहा कि बर्थडे पार्टी के दौरान इन लोगों के बीच एक रेस्तरां को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों पक्षों की अलग-अलग रेस्तरां में हिस्सेदारी थी. मृतक की कोई हिस्सेदारी नहीं थी लेकिन, इनके मित्र हैं सचिन और आकाश जिनका रेस्तरां था. इसके साथ ही चिंगू उर्फ जाहिद ने रोहिणी में एक रेस्तरां खोला था. मृतक रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) के मित्र का रेस्तरां लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया था. इसी मामले में झगड़ा शुरू हुआ था. झगड़ा बढ़ते-बढ़ते चिंगू उर्फ जाहिद वहां से चले गए. इसके बाद वह अपने मामा और तीन चार रिश्तेदारों को लेकर रिंकू के घर पहुंचे थे. जाहिद के मामा दानिश उर्फ़ लाली का घर मृतक के घर की गली में ही था. यहीं पर इनके बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिस दौरान रिंकू को चाकू मार दिया गया. देखिये लोकल खबरें, लोकल अंदाज़ में सिर्फ KADAK NEWS Channel पर KADAK is an Indian Hindi news channel which provides local as well as national news 24*7 with detailed news coverage. KADAK also covers Local regional stories, Entertainment News, Political News, Election News, Sports News, Cricket and Lifestyle Updates. #RinkuSharmaMurder #MangolpuriMurder #RinkuSharma #KADAK Follow us: Facebook:http://bit.ly/2lRMjaY Website: https://hindi.news18.com/ Twitter:   / hindinews18